{"_id":"6589b1a61deac5e8a3000878","slug":"policeman-and-young-man-slapped-each-other-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी से थप्पड़बाजी: पहले युवक में, फिर उसने पुलिसवाले में मार दिया थप्पड़, देख रहा पूरा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी से थप्पड़बाजी: पहले युवक में, फिर उसने पुलिसवाले में मार दिया थप्पड़, देख रहा पूरा बाजार
Mon, 25 Dec 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:21 PM IST
सार
संगम विहार कालोनी के पंकज कुमार 25 दिसबंर को मदार गेट से लौट रहा था। तभी बाइक जल्दी निकालते समय होमगार्ड ने रोक लिया। उसे समझाया जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने आकर गाली दे दी और युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब पर युवक ने भी थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
थप्पड़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के मदार गेट इलाके में चौकी के पास से जल्दी में निकले युवक को होमगार्ड ने रोक लिया। इस दौरान युवक को थप्पड़ जडऩे, चौकी ले जाकर पीटने का आरोप लगा। बाद में थाना ले जाकर शांति भंग में पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
संगम विहार कालोनी के पंकज कुमार के अनुसार वह एक फिजियोथैरेपिस्ट के यहां नौकरी करता है। 25 दिसबंर को मदार गेट से लौट रहा था। तभी बाइक जल्दी निकालते समय होमगार्ड ने रोक लिया। उसे समझाया जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने आकर गाली दे दी और युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब पर युवक ने भी थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
इसी बात पर विवाद बढ़ गया और फिर उसे चौकी पर ले जाकर पीटा गया। बाद में थाने ले जाकर पीटा गया। इस दौरान दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। बाद में उसे शांति भंग में पाबंद कर दिया। इंस्पेक्टर केअनुसार होमगार्ड से विवाद हुआ था। इस पर युवक को शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन