फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police seizes 400 Kg Polythene

400 किलो पॉलीथिन जब्त

Sat, 23 Jan 2016 02:16 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police seizes 400 Kg Polythene

प्रशासन एवं नगर निगम की टीमों ने शुक्रवार को महानगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अब्दुल करीम चौराहा सब्जी मंडी में प्लास्टिक के दो थोक व्यवसायियों के यहां छापा मार करीब 400 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। यही नहीं ज्ञान सरोवर कॉलोनी में प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बैग बनाने वाली मशीन सील की गई। 

विज्ञापन

शासन के आदेश पर समूचे प्रदेश में गुरुवार से लागू हुए पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध के अगले दिन शुक्रवार को प्रशासन ने पॉलीथिन उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया। डीएम के निर्देश पर प्रशासन एवं नगर निगम की टीमों ने छापामारी की। इस दौरान अब्दुल करीम चौराहा सब्जी मंडी इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जैन प्लास्टिक नाम के थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। यहां से 265 किलो पॉलीथिन बरामद हुई। 

विज्ञापन

इसके बाद इसी क्षेत्र के एक अन्य थोक विक्रेता नीरज प्लास्टिक के यहां छापा मारकर करीब 135 किलो पॉलीथिन बरामद हुई। इधर नगर निगम की टीम ने उप नगर आयुक्त मसूर अहमद की अगुवाई में एच 14 ज्ञान सरोवर कॉलोनी स्थित प्लास्टिक बैग बनाने वाली इकाई अभिनव पैकर्स पर छापा मारकर बैग बनाने वाली मशीन सील कर दी। सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने कहा कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed