{"_id":"62a63ca88f229d12bb2c5b57","slug":"police-engaged-in-search-of-hooligans-riding-black-pulsar-aligarh-news-ali2937419172","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पल्सर सवारों की तलाश में पुलिस ने लगाया एड़ी चोटी का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पल्सर सवारों की तलाश में पुलिस ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले काली पल्सर सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। फुटेज जारी कर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित भी किया गया है। रविवार को पुलिस टीमें मेडिकल कॉलेज के आसपास के इलाकों में एक-एक गली व एक-एक घर में काली पल्सर को तलाशती रही। मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके अलावा पुलिस ने अब दिन में दो बार चेकिंग शुरू कर दी है।
पिछले दस दिन से शहर में हो रही लूट की घटनाओं में एक काली पल्सर सवार दो बदमाश कैद पाए जा रहे हैं, जिसके हर घटना में नंबर बदल रहे हैं। मगर हेलमेट एक ही है। इसको लेकर पुलिस ने दोपहर में तीन घंटे व शाम को तीन घंटे की चेकिंग शुरू कर दी है। चूंकि, इन बदमाशों का निशाना मैरिस रोड, रामघाट रोड के इर्द-गिर्द रहता है। इसलिए चेकिंग का फोकस भी इसी इलाके में ज्यादा है। रविवार को भी शाम को सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में सेंटर प्वाइंट से लेकर पूरे मैरिस रोड पर सघन चेकिंग अभियान चला। इसके अलावा हर चौराहे पर पुलिसकर्मी चेकिंग करते रहे। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के साथ सभी प्रपत्र लेकर चलें ताकि लुटेरों को पकड़ने में आसानी हो अन्यथा की स्थिति में पुलिस चालान करेगी। साथ ही संदिग्ध लगने पर पूछताछ भी हो सकती है। बता दें कि शहर में पिछले 11 दिन से बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं।