फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi made fun of people's deaths: Sanjay Singh

पीएम मोदी ने लोगों की मौत का उड़ाया मजाक : संजय सिंह

Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi made fun of people's deaths: Sanjay Singh
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में लोगों की मौत का मजाक उड़ाया है, क्योंकि उन्होंने कोरोना मैनेजमेंट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सरकार की पीठ थपथपाई है, जबकि सच्चाई यह है कि हजारों लोगों की मौत कोराना काल में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को वह भुजपुरा में सदस्यता अभियान में शामिल होने आए थे। संजय सिंह ने कहा कि पहले भाजपाई कहते थे कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन अब यह नारा बदल गया है, रामलला आएंगे चंदा चोरी कराएंगे। राम मंदिर भूमि घोटाले में यह बात उजागर हो चुकी है। सांसद ने कहा कि योगी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा, क्योंकि गुंडा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त का दावा करके सरकार में आने वाली भाजपा का चेहरा पंचायत चुनाव में बेनकाब हो चुका है।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुकदमा दर्ज कराने वाली पार्टी है। संजय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसके बावजूद पार्टी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में एक महीने में पूरे प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र से 25-25 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस अवसर पर दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश वक्ता हुदा जरीवाला, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला सचिव हेमेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो पत्रकार दानिश को श्रद्धांजलि न देने पर उठाए सवाल
सांसद संजय सिंह ने कहा कि फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत पर उन्हें दुनिया भर के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि नहीं दी, जिस पर उन्हें अफसोस है। तालिबानी आतंकियों के खिलाफ प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी चयनशील के अनुसार श्रद्धांजलि देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed