फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi can honor the descendants of Raja Mahendra Pratap Singh

अलीगढ़ः पीएम मोदी कर सकते हैं राजा के वंशजों को सम्मानित

Fri, 17 Sep 2021 03:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
PM Modi can honor the descendants of  Raja Mahendra Pratap Singh
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में उनके वंशजों को भी बुलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर उनके परिजनों का सम्मान कर सकते हैं, जिसकी तैयारियां अंदरखाने हो रही हैं। पीएमओ से भी इसका फीडबैक लिया जा रहा है। स्थानीय जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देहरादून निवासी राजा के प्रपौत्र चरत प्रताप सिंह से बात हुई है। उनके अन्य परिजनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को बुलाया जाएगा ताकि राजा के वंशज इस ऐतिहासिक घड़ी का हिस्सा बने।
विज्ञापन

देहरादून निवासी राजा के प्रपौत्र चरत प्रताप ने फोन पर बताया कि अलीगढ़ के कुछ अधिकारियों से वार्ता हो रही है। आगामी 14 सितंबर को पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का शिलान्यास उनके लिए व्यक्तिगत रूप से विशेष गौरव की बात है। वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई शरद प्रताप सिंह भी देहरादून में ही रहते हैं। वर्ष 1901 में राजा महेंद्र प्रताप ने ही देहरादून में जमीन ली थी। दोनों भाई वर्तमान में मुरसान स्टेट हाथरस, वहां का किला, स्कूल, खेती, देहरादून में सेबों का बाग, एक निर्माणाधीन होटल और कुछ अन्य काम देखते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय जिला प्रशासन ने राजा के वंशजों को बुलावा देने के लिए उनके पहचान पत्र, मसलन आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि की छाया प्रति मंगाई है। इन विशेष मेहमानों को वीवीआईपी दीर्घा में बैठाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से भी जिला प्रशासन हरेक बात पर गंभीरता से विचार विमर्श कर रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एनएसजी और दूसरी एजेंसियों के सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी राजा के वंशजों का सम्मान कर सकते हैं। इसलिए इस जिम्मेदारी के लिए अफसरों को लगाया गया है। इधर, कार्यक्रम में राजा की वंशावली, उनके जीवन, राजनीति में आने से लेकर आखिर तक की कहानी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में पूरी कहानी दिखा कर लोगों को राजा के जीवन और उनके वंशजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सूचना विभाग की ओर से भी टीम लगी है। एक पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed