फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pitra Paksha Shradh

पितृ पक्ष तर्पण: मरने के बाद पितरों का कर रहे श्राद्ध, जिंदे पर बुजुर्गों को नहीं मिल रहा सम्मान

Sat, 20 Sep 2025 02:33 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:33 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम छर्रा में 90 बुजुर्ग महिला व पुरुष रह रहे हैं। शहर के क्वार्सी-एटा चुंगी स्थित कयामपुर में श्री दाऊजी सेवाधाम वृद्धाश्रम में देखरेख करने वाले मोनू शर्मा ने बताया कि यहां 13 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
Pitra Paksha Shradh
छर्रा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों के नाम तर्पण-श्राद्ध करा रहे हैं। इन सबके बीच कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें जीते जी संतान से सम्मान और सुख नहीं मिल रहा। भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद उन्हें वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम छर्रा में 90 बुजुर्ग महिला व पुरुष रह रहे हैं। वृद्धाश्रम की व्यवस्था संभाल रहे अध्यक्ष अशर्फी लाल, सचिव हरिकिशन सूर्यवंशी, वार्डन गिरजेश यादव ने बताया कि पितृपक्ष में बुजुर्गों से मिलने उनके बच्चे नहीं आते हैं, लेकिन कुछ समाजसेवी हैं जो इन्हें भोजन कराते हैं। शहर के क्वार्सी-एटा चुंगी स्थित कयामपुर में श्री दाऊजी सेवाधाम वृद्धाश्रम में देखरेख करने वाले मोनू शर्मा ने बताया कि यहां 13 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


बेटों ने किया परेशान तो पत्नी के साथ आए वृद्धाश्रम
कस्बा छर्रा निवासी राधेश्याम डेढ़ साल से पत्नी शकुंतला देवी के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। चार पुत्र व एक पुत्री होने के बावजूद दोनों वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र परेशान करते हैं। इस कारण स्वयं ही घर से निकल आए। उन्होंने बताया कि मजदूरी कर बच्चों को बड़ा किया था। बुढ़ापे में सबने साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से परेशान होकर आ गए वृद्धाश्रम

शहर के रावणटीला के जानकी प्रसाद को एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी है। बीमारी में घर बिक गया। बेटे के बुरे व्यसनों में पड़ जाने से आए दिन विवाद होता था। सात साल पहले वृद्धाश्रम आ गए थे।

सत्संग कर कट रही अच्छी जिंदगी
दतावली अतराैली के रहने वाले राकेश गुप्ता के दो पुत्र थे। छोटे बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई। बड़े बेटे से आए दिन विवाद होता है। पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता है। घर में हो रहे झगड़े को शांत करने के लिए दो वर्ष पहले वृद्धाश्रम आ गए। उन्होंने बताया कि यहां भगवान का सत्संग कर हमारी जिंदगी अच्छी कट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed