फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Physically harassing the girl by taking her to Delhi

Aligarh: नौकरी लगवाने के नाम पर ले गया दिल्ली, किया युवती का यौन उत्पीड़न, एक लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 03:47 PM IST
सार

युवती ने बताया कि आरोपियों ने 20 जून को उसका इंटरव्यू भी कराया। दोनों ने कुछ लिखा-पढ़ी भी कराई। इसके बाद उसे अपने कमरे पर ही रखा। जब ड्यूटी पर जाने की बात की तो दोनों बहाने बनाने लगे। उन्होंने राजन नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया।

विज्ञापन
Physically harassing the girl by taking her to Delhi
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में खैर क्षेत्र के एक गांव की युवती से दो युवकों ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवती को दिल्ली ले जाकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी किया। युवती ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


युवती ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं है। आरोपी सुमित कुमार व भूपेंद्र कुमार ने उससे व उसकी मां देवेंद्री से कहा कि तुम एक लाख रुपये दे दो नौकरी लगवा देंगे। ऑफिस का काम है। 20 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। उसके बाद आरोपी उसे दिल्ली बुलाकर ले गए। दोनों की बातों पर भरोसा कर 15 जून 2024 को परिचित से सुमित कुमार के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। 30 हजार रुपये उसके नाना ने जनसुविधा केंद्र से भूपेंद्र कुमार के खाते में ट्रांसफर कराए। 40 हजार रुपये नकद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर उसने भूपेंद्र कुमार को दिए।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि आरोपियों ने 20 जून को उसका इंटरव्यू भी कराया। दोनों ने कुछ लिखा-पढ़ी भी कराई। इसके बाद उसे अपने कमरे पर ही रखा। जब ड्यूटी पर जाने की बात की तो दोनों बहाने बनाने लगे। उन्होंने राजन नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया। बताया कि यह कंपनी के बॉस हैं। इसके बाद वह व्यक्ति फोन कर उससे अश्लील बातें करने लगा। अपने साथ चलने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजन उसे भूपेंद्र के कमरे पर ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। 15 अगस्त को मौका पाकर उनके चंगुल से छूटकर गांव आ गई। भूपेंद्र ने किसी को बताने पर जान से मारने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। थाना खैर के प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed