फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol and diesel sales increased

अलीगढ़ : पेट्रोल-डीजल की बिक्री में तीन गुना का इजाफा

Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel sales increased
रामघाट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
लोगों को महंगाई का डर सताने लगा है। लोग पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस सिलिंडर का स्टॉक कर रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालक व गैस कारोबारियों का कहना है कि कई महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 2008 के बाद सर्वोच्च स्तर पर है। आशंका जताई जा रही है कि ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी होगी। इसके चलते बिक्री तीन गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में गैस सिलिंडर की बुकिंग में दो से तीन गुना की वृद्धि हुई है। हाल ही में तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलिंडर पर 105 रुपये बढ़ाए थे। जिसके बाद लोगों में डर है कि कहीं घरेलू सिलिंडर के दामों में भी इजाफा न हो जाए।
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। वहीं दीवाली के बाद से तेल कंपनियों ने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब चुनाव खत्म होने के बाद बाजार में धारणा है कि ईंधन के दाम में भारी इजाफा होना तय है । पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग 8 से 10 रुपये की वृद्धि हो सकती है। बुधवार को पेट्रोल पंपों पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक वाहनों की टंकी फुल करवाने पहुंचे। शहरी क्षेत्र में चल रहे कारखानों में भी डीजल की अच्छी खासी खपत है, उन्होंने भी डीजल का स्टॉक कर लिया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तीन दिन की बिक्री एक दिन में हो रही है। देहात क्षेत्र में किसानों की फसल कटान पर हैं। उसके लिये डीजल की जरूरत पड़ती है। किसानों ने भी डीजल का स्टॉक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा होने की आशंका है। पहले से बिक्री दो से तीन गुना बढ़ गई है। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल करा रहे हैं। ऊपर से आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी 2008 के बाद ऐसी तेजी देखने को मिली है।
संजीव अग्रवाल, पेट्रोल पंप स्वामी
दीवाली के बाद से तेल कंपनियों ने अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब चुनाव भी संपन्न हो गये हैं। बाजार में चर्चा है कि मतगणना के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। 8 से 10 रुपये की वृद्धि हो सकती है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से महंगाई बढे़गी।
विजय मंगल, अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
गैस की बुकिंग में इजाफा हुआ है। बीते पांच सात दिनों में बुकिंग दो से तीन गुना बढ़ी है। अभी हाल में कॉमर्शियल सिलिंडर पर 105 रुपये बढ़े थे। जिससे लोगों में आशंका है कि घरेलू सिलिंडर भी महंगा हो सकता है। युद्ध भी इसका एक कारण है।

तिलक राज यादव, स्वामी, गैस एजेंसी
गभाना में पेट्रोल पंप बंद किया
गभाना में जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप स्वामी ने ईंधन पर दाम बढ़ने की आशंका के चलते पेट्रोल पंप बंद कर दिया। स्थानीय निवासी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर से ही पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया है। जो बुधवार को भी बंद रहा। पंप कर्मचारियों का कहना है कि उनका स्टॉक खत्म हो गया है। इस दौरान पेट्रोल पंप के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed