फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People are fed up of lockdown

लॉकडाउन का पांचवा दिन : घरों और चूने के गोलों में सिमटी जिंदगी

Fri, 27 Mar 2020 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People are fed up of lockdown
लॉक डाउन होने पर गांधी पार्क बस स्टेंड पर बंद किया गया रास्ता। - फोटो : CITY OFFICE
शुक्रवार को लॉकडाउन के पांचवें दिन जिले की सीमाओं से लेकर शहर के चौराहे और गलियों तक हर जगह पुलिस की जबरदस्त चौकसी जारी रही। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बढ़ रही है। दुकानों के बाहर दुकानदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए चूना डाल कर गोले बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को इन्हीं गोलों में खड़ा कर एक दूसरे से दूर रखा जा रहा है। मेडिकल स्टोर, बैंक, किराना की दुकानों में इसी तरह से लोगों को एक दूसरे से दूर रहने की सीख दी जा रही है। दुकानदार भी काउंटर के बाहर कम से कम दो और तीन फुट आगे एक रस्सी बांध कर लोगों को खुद से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो ग्राहक नहीं मान रहे हैं, उनको सामान नहीं है, कह कर भगाया भी जा रहा है। इससे किसी भी तरह से संक्रमण से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन

पूरे दिन पुलिस लाउडस्पीकर से उद्घोषणा करती रही कि लोग घरों से बाहर नहीं निकले। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन ने आटा किल्लत दूर करने के लिए फ्लोर मिल मालिकों को गेहूं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, ताकि आटा मिल सके। लेकिन अभी तक मोहल्लों और गलियों की किराना की दुकानाें में आटा किल्लत बनी हुई है। शुक्रवार को शहर की ऐसी दर्जनों दुकानों में आटा नहीं मिला। जिससे आम लोगों में आटे को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। गली मोहल्लों की आटा चक्कियों को बंद कराने, थोक बाजार से आटा अधिक बिकने, चक्की आटा की सप्लाई नहीं होने के कारण ये संकट पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्वास्थ्य महकमे में आइसोलेशन वार्ड अपडेट रखने के साथ मरीजों की जांच पड़ताल जारी है। बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। नगर निगम को शेल्टर होम सैनिटाइज किए जा रहे हैं। शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी साफ-सफाई हो रही है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन हर स्थिति की समीक्षा कर रहा है। इसको लेकर लगातार बैठकें हो रही है।

एटीएम में नगदी संकट न हो
कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में एटीएम में नगदी का संकट न हो। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर रविंद्र प्रसाद ने कहा कि हर बैंक को अपने संबंधित एटीएम में नगदी की उपलब्धता करनी होगी। जिससे लोगों को एटीएम से नगदी निकालने के लिए अनावश्यक रूप से नहीं घूमना पड़े। वह अपने निकटवर्ती एटीएम से ही पैसा निकाल सकें। सभी बैंकों के जिलास्तरीय अधिकारियों को इसका निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed