फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patients returning from JN Medical College without treatment

अलीगढ़ः जेएन मेडिकल कॉलेज से बिना इलाज के लौट रहे मरीज

Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Patients returning from JN Medical College without treatment
जेएन मेडिकल में हड़ताल के दौरान बच्चे को वापस लेकर जाते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल अब मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। बिना इलाज के मरीज लौटने को मजबूर हैं। तीमारदारों का कहना है कि अपने मरीज कहां ले जाएं। नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी होने और काम का बोझ बढ़ने से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर 27 नवंबर से हड़ताल पर हैं। पहले इन लोगों ने ओपीडी फिर वार्ड में अपनी सेवाएं बंद की। इसके बाद इमरजेंसी में अपनी सेवाएं बंद कर दी, जिससे यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी होने लगी।
विज्ञापन

मरीज के साथ पहुंचे सरफराज ने कहा कि इस महंगाई के दौर में उनके लिए प्राइवेट अस्पताल में मरीज का इलाज कराना मुमकिन नहीं है। फिर भी मरीज को तड़पता नहीं देख सकते। इधर-उधर से पैसे का बंदोबस्त करके इलाज कराने की कोशिश करेंगे। आरडीए के सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल ने बताया कि एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र सौंपकर नॉन एकेडमिक जेआर भर्ती करने की गुजारिश की है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में जो भी सहूलियतें हैं, उन्हें मरीजों को उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed