फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passport: Today the application will be valid after 10 days

पासपोर्ट : आज करेंगे आवेदन तो दस दिन बाद होगा सत्यापन 

Sun, 02 Dec 2018 01:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 02 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Passport: Today the application will be valid after 10 days
passport
पासपोर्ट सेवा केंद्र का जनपदवासी खूब फायदा उठा रहे हैं। लंबे समय से केंद्र खुलने के इंतजार में बैठे लोग अब अपॉइंटमेंट (सत्यापन) मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आलम यह है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने के चार दिन के भीतर ही 500 से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनवाने को वेबसाइट पर आवेदन कर दिया है। अलीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय में अपॉइंटमेंट के लिए लोगों को 10 दिसंबर के बाद का समय वेबसाइट पर दर्शाया जा रहा है। 
विज्ञापन


28 नवंबर को पासपोर्ट सेवा केंद्र पर कामकाज शुरू हुआ था। तब से 30 नवंबर तक लगभग 150 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। मगर, शहरवासियों के उत्साह के चलते यहां आवेदकों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पहले जहां तीन से चार दिन की वेटिंग वेबसाइट पर दर्शायी जा रही थी। वह अब बढ़कर दस से अधिक की हो गई है।
विज्ञापन


इसी भीड़ को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को केंद्र का औपचारिक उद्घाटन करने आए शहर विधायक ने कहा था कि जल्द ही यहां 50 आवेदकों के प्रतिदिन सत्यापन के स्थान पर यह संख्या 100 से अधिक की कराई जाएगी, जिससे की लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। बता दें कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के  खुलने से एक सप्ताह पहले ही विभाग की वेबसाइट पर अलीगढ़ का नाम दर्शाने लगा था, जिसके चलते 250 से अधिक लोगों ने तभी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed