फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers upset due lack of roadways buses

अलीगढ़ : बसों की कमी से यात्री परेशान, भटकने को मजबूर

Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due lack of roadways buses
विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों को अर्द्धसैनिक बलों को एक जिले से दूसरे जिले में लाने व ले जाने के लिए लगा देने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर घंटों बसें न आने से यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। सोमवार को गांधीपार्क बस स्टैंड पर भी यही नजारा देखने को मिला। सफर तय करने में सर्वाधिक बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 300 रोडवेज बसों का चुनाव के चलते प्रशासन ने पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण के लिए अधिग्रहण कर रखा है।
विज्ञापन

जिससे बसों की कमी हो गई है। शहर के गांधीपार्क, मसूदाबाद व सारसौल बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में भटकते हुए नजर आते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी मुसाफिरों को बस में सीट नहीं मिल रही है। बस पहले से ही भरी हुई आती है। यात्रियों की भीड़ ज्यादा हो जाने से बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती है। खासकर मथुरा, आगरा, हाथरस समेत कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन कम होने से यात्री डग्गेमार वाहनों में बैठकर जोखिम भरा सफर तय करने को मजबूर हैं। यही नहीं उन्हें मनमाना किराया भी चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए लंबे रूट की कुछ बसों को हटाकर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन कराया जा रहा है। तीसरे चरण के बाद कुछ बसों की वापसी होने लगेगी, इसके बाद बसों का नियमित संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद परवेज खान, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed