फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers clash over seats in Vikramshila Express, both injured

Aligarh News: विक्रमशिला एक्सप्रेस में सीट को लेकर यात्री भिड़े, दोनों के सिर फूटे

Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers clash over seats in Vikramshila Express, both injured
दिल्ली से आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर बुधवार को दो यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर उनमें मारपीट हो गई। जिसमें दोनों के सिर फूट गए। सूचना पर जीआरपी ने दोनों को स्टेशन पर उतार लिया। जहां दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया। रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों एवं बसों में इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन




इसी क्रम में दिल्ली से आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में जमकर कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं दोनों के बीच जोरदार तरीके से मारपीट भी हो गई। जिसमें दोनों के ही सिर फूट गए। कोच में हो रही मारपीट की सूचना यात्रियों ने कंट्रोल रूम को दे दी। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर कोच में झगड़ने वाले दोनों यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। जहां दोनों ने आपस में बिना कोई कार्रवाई किए समझौता कर लिया। इसके बाद उन्हें ट्रेन में ही जाने की इजाजत दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed