फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panda accused of molestation banned for six months

Aligarh News: छेड़खानी के आरोपी पंडा पर छह महीने का प्रतिबंध, विंध्यवासिनी मंदिर में नहीं कर सकेंगे पुरोहिती

Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
सार

पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा ने कहा कि बहू से भी पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राज पंडा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की।  तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
Panda accused of molestation banned for six months
प्रतिबंध

विस्तार

अलीगढ़ से विंध्याचल आई अलीगढ़ के एक परिवार की बहू से छेड़खानी करने के आरोपी सपा नेता और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को श्री विंध्य पंडा समाज ने छह महीने के लिए समाज से निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार की शाम को हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने तक पुरोहिती पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब वह मंदिर पर छह महीने तक पुरोहिती नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ से एक परिवार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा था।  परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे राज पंडा मिला था। पूजा कराने के लिए पंडा उनके परिवार के सदस्यों को अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा कमरे में पूजा कराने ले गए। उस परिवार के व्यक्ति ने बताया कि पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा ने कहा कि बहू से भी पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राज पंडा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की।  तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विंध्याचल पुलिस ने आरोपी पंडा व सपा नेता कार्यकर्ता मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अंतरिम जमानत मिल गई थी। श्री विंध्य पंडा समाज की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज पंडा छह महीने तक पुरोहिती नहीं करेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। कोर्ट के निर्णय पर आगे का फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक क्षेत्र में जिस तरह का कृत्य किया गया, उसको लेकर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है।   - रत्नाकर मिश्रा, नगर विधायक

समाज की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को समाज से छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है।  शनिवार को इसका पत्र अधिकारियों को दिया जाएगा। -भानू पाठक, मंत्री श्री विंध्य पंडा समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed