फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

आज जारी हो सकता है प्रस्तावित आरक्षण

Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का प्रस्तावित आरक्षण शनिवार जारी हो सकता है। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के बाद इस पर दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। 28 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 1995 को आधार वर्ष मानकर दो मार्च को जारी प्रस्तावित आरक्षण पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। न्यायालय ने वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानते हुए नया आरक्षण तय करने के आदेश दिए। इस मामले में बुधवार को नये नियमों के साथ शासन ने आरक्षण के मामले में आदेश जारी कर दिया था। दो दिन में जिला पंचायत राज विभाग ने नए नियमों के हिसाब से आबादी को आधार मानकर प्रस्तावित आरक्षण का खाका तैयार कर लिया है। यह प्रस्तावित आरक्षण शनिवार को आने की संभावना है। कार्यक्रम के अनुसार इस अनंतिम आरक्षण प्रस्ताव का 20 से 22 मार्च तक प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

इस पर 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। 24 एवं 25 मार्च को इनका डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति निस्तारण करेगी। इसके बाद 27 अथवा 28 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि संभवत: शनिवार को प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed