फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

पंचायत चुनावः भाजपा में टिकट के दावेदारों की कतार

Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण पर अंतिम फैसला होने के पहले ही भाजपा में जिला पंचायत चुनाव लड़ने के लिए टिकट के दावेदारों की बाढ़ आ गई है। अभी तक जिला एवं महानगर अध्यक्ष के पास 150 से अधिक आवेदन आ गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला पंचायत के 47 वार्डों के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के पास 150 एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के पास 6 से 8 आवेदन आ गए हैं। जबकि आरक्षण की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। 12 मार्च तक आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दावेदारों की संख्या में और इजाफा की उम्मीद है। जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि दावेदारों के आवेदन आने शुरू हो गए हैं। बहुत सारे लोग आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की राजनीति में उलटफेर के संकेत
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जनपद की राजनीति में उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जबर्दस्त राजनीति हो रही है। जनपद के दिग्गज नेता सक्रिय हैं। एक बड़े नेता के निकट संबंधी को अध्यक्ष पद पर बैठाने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि तमाम मतभेद भुलाकर दो दिग्गज नेताओं ने हाथ मिला लिया है। जिला पंचायत की राजनीति के बड़े खिलाड़ी अलीगढ़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। जनपद के कई नेता उनके संपर्क में हैं। किसान आंदोलन के कारण उपजे हालात से भी जिला पंचायत के चुनाव में उलटफेर की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed