फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Palendra , worship , Neeraj will claim gold medal

पालेंद्र, पूजा, नीरज करेंगे गोल्ड मेडल पर दावा

Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Palendra , worship , Neeraj will claim gold medal
गाेल्‍ड मेडल
 50 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप अंडर 18 व अंडर 20 में भाग लेने को अलीगढ़ मंडल की टीम मंगलवार की रात को लखनऊ व इलाहाबाद रवाना हो गई। 21 अप्रैल से शुरू होने वाली इस दो दिनी प्रतियोगिता के थ्रो के ईवेंट इलाहाबाद और रेस- जंप के ईवेंट लखनऊ में होंगे। इलाहाबाद में पोल वॉल्ट, स्टीपल चेज, गोला फेंक, तश्तरी, भाला फेंक और हेमर थ्रो में 12 सदस्यीय टीम अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। लखनऊ में 26 सदस्यों का दल अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

कासगंज जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव व टीम के मैनेजर विवेक कुमार ने बताया कि ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर मेडल लेने वाले चौधरी पालेन्द्र कुमार से लांग जंप व 100 मीटर, सिल्वर मेडल विजेता पूजा रानी , ट्रिपल जंप में खुशबू  से मेडल की उम्मीद है। 5000 मीटर रेस में निधि चौधरी, लांग जंप वंदना सिंह, 100 मीटर में मोहममद अली से भी मेडल की पूरी आस है, वहीं थ्रो ईवेंट में गोला फेंक में श्रुति सिंह व कल्पना, तश्तरी फेंक में नीरज से गोल्ड की उम्मीद है।   
विज्ञापन

शाम तक चले ट्रायल
50 वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप अंडर 18 व अंडर 20 का भाग लेने को अलीगढ़ मंडल की जो टीम मंगलवार की रात को रवाना हुई उसका चयन शाम को ही हुआ। इससे चयनित टीम को एक अभ्यास का भी मौका पूरा नहीं मिला। कुछ खिलाड़ियों ने ट्रायल से वंचित होने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में टीम मैनेजर विवेक कुमार का कहना था कि पहले प्रतियोगिता 23- 24 में सोनभद्र में प्रस्तावित थी। अचानक 21- 22 को लखनऊ और इलाहाबाद में होने की जानकारी दी गई। इस कारण ट्रायल जल्दबाजी में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed