{"_id":"65e70701759a94b1f20914ff","slug":"painth-and-weekly-markets-will-remain-closed-on-6-and-7-march-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri: पैंठ व साप्ताहिक बाजार 6 व 7 मार्च को रहेंगे बंद, रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Shivratri: पैंठ व साप्ताहिक बाजार 6 व 7 मार्च को रहेंगे बंद, रूट रहेगा डायवर्ट
Tue, 05 Mar 2024 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:20 PM IST
सार
महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। अतरौली से होकर गुजरने वाले रामघाट कल्याण रोड पर से कांवड़िया गुजरते हैं, इसे लेकर 6 व 7 मार्च को नरौना 12 नंबर, पैंठ चौराहा व अन्य स्थानों पर लगने वाली पैंठ व साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान रूट भी डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
अतरौली में लोगों के साथ बेठक करते एसडीएम अनिल कटियार
- फोटो : संवाद
विस्तार
महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर अतरौली एसडीएम अनिल कटियार ने 5 मार्च को कोतवाली में लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम अनिल कटियार ने कहा कि रामघाट कल्याण मार्ग पर कांवड़ियों की सहुलियत के लिए वाहनों का आवागमन कम करने के लिए 6 व 7 मार्च को नरौना 12 नंबर, पैंठ चौराहा व अन्य स्थानों पर लगने वाली पैंठ व साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। जिससे वाहनों की भीड़ न रहे।
विज्ञापन
केम्पों का संचालन करने वाले ध्यान रखें कि पंडाल में लाइट, डीजे आदि लगाते समय तार कटे हुए न हों। लाइट की भरपूर व्यवस्था रहे। प्लास्टिक के गिलास व दौना के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा, डस्टबिन अवश्य रखें। नगर पालिका लगातार पानी व लाइट की व्यवस्था के साथ सफाई कराती रहे। ग्राम पंचायतें भी रामघाट-कल्याण मार्ग पर पड़ने वाले गांवों की अपनी सीमा में सफाई व लाइट की व्यवस्था रखें। इस दौरान इंस्पेक्टर रितेश कुमार, चेयरमैन वीरेंद्र लोधी, ईओ वंदना शर्मा, एई अजीत यादव, ऋषिपाल यादव, हिमांशु मित्तल, कमल अग्रवाल, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, नीलिमा पाठक, मुकेश मलिक, सुधीर वार्ष्णेय, आकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 मार्च सुबह से रूट रहेगा डायवर्ट
इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि 6 मार्च सुबह से रूट डायवर्ट रहेगा। रामघाट रोड के पूरब क्षेत्र तरफ से आने वाले वाहन अलीगढ़ जाने वाले कार, ट्रैक्टर आदि छोटे वाहन व छर्रा होते हुए, अतरौली से गनियावली-गाजीपुर बरला होते हुए अलीगढ़ निकाले जाएंगे। वहीं रामघाट रोड से पश्विम व उत्तर दिशा से आने वाले भारी वाहन गोधा रोड, स्टेशन रोड, पिलखुनी नहर की तरफ से अलीगढ़ को निकाले जाएंगे। अलीगढ़ जाने के लिए 6 व 7 को चार पहिया वाहनों का आवागमन रामघाट रोड पर दो दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन