फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Painter was burnt alive for property

संपत्ति के लिए जिंदा जलाकर मारा था पेंटर

Sun, 04 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Painter was burnt alive for property
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर 8 में घर में सोते समय पेंटर के जिंदा जलकर मरने की घटना दुर्घटना नहीं, बल्कि इरातदन हत्या की घटना थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हो गया है। पेंटर को उसकी तलाकशुदा पत्नी, उसके प्रेमी ने अपने साथी की मदद से बेशकीमती मकान, प्लाट आदि संपत्ति के लिए जलाकर मारा है। पुलिस ने इस खुलासे के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में तीनों ने हत्या किया जाना स्वीकारा है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार जीवनगढ़ निवासी 35 वर्षीय पेंटर गौशल आजम चार भाई थे। एक की पहले मौत हो गई, जबकि दो भाई जोहराबाग के दूसरे मकान में रहते हैं। खुद गौशल जीवनगढ़ वाले मकान में अकेला अपनी पत्नी व 7 साल की बेटी संग रहता था। कुछ माह पहले गौशल की पत्नी रेशमा के मोहल्ले के ही शानू से प्रेम संबंध हो गए। इस पर गौशल व रेशमा में तलाक हो गया और रेशमा शानू संग रहने लगी।
विज्ञापन

रेशमा को इस बात की जानकारी थी कि गौशल अपने मकान, दो प्लाट के अलावा गांव की कुछ पैतृक कृषि भूमि का मालिक है। इसी लालच में रेशमा व शानू मन ही मन प्लान बनाने लगे। घटना वाली रात प्लानिंग के तहत शानू अपने दोस्त सलमान के साथ गौशल के घर पहुंचे। वहां बातचीत में विवाद के दौरान गौशल के गर्दन पर ब्लेड मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में शानू के हाथ में ब्लेड लग गया और गौशल ने शानू की बाजू भी काट ली। बाद में ब्लेड से वार कर उसे जख्मी कर दिया और फिर वहां खड़ी गौशल की बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे घर व गोशल पर छिड़कर जिंदा जला दिया। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर जब तीनों को पकड़ा गया तो पूरा घटनाक्रम उजागर हो गया। उनसे हत्या में प्रयुक्त ब्लेड आदि भी मिल गया है। अब रविवार को तीनों को जेल भेजा जाएगा।
ऐसे पहुंच गई आरोपियों तक पुलिस
घटना की खबर पर जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पुलिस ने पाया कि कोई सोता व्यक्ति अगर जलेगा तो छटपटाएगा और चीखेगा चिल्लाएगा। मगर गौशल जैसे चारपाई पर सोया हुआ था। उसी अवस्था में उसका जला हुआ कंकला लेटा मिला। इस पर पुलिस को शक हुआ और जब उसके विषय में गहराई से पड़ताल की तो सच खुलता चला गया।
फिंगर प्रिट से पकड़े जाने के डर से लगाई आग
पूछताछ में शानू ने स्वीकारा है कि उसे घटना के बाद खुद के पकड़े जाने का डर सताया। उसे लगा कि उन्होंने फ्रीज में से पानी पिया है। इसलिए कहीं फिंगर प्रिंट न मिल जाएं। इसी डर में आग लगाई। इससे साफ कि वह पुलिस की बारीकियों को बेहतर ढंग से जानता है।

- क्वार्सी में हुई युवक के जलकर मरने की घटना में साक्ष्यों के आधार पर हत्या होना उजागर हुआ है। मौके से फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। उनकी जांच में और तथ्य उजागर होंगे। फिलहाल मृत युवक की तलाकशुदा पत्नी सहित तीन दबोचे गए हैं। बाकी कार्रवाई जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed