{"_id":"5dcb2e5e8ebc3e5b2d5406de","slug":"owaisi-accused-of-spreading-frenzy-bjp-leaders-gave-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर उन्माद फैलाने का आरोप, भाजपाइयों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर उन्माद फैलाने का आरोप, भाजपाइयों ने दी तहरीर
Wed, 13 Nov 2019 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नगराध्यक्ष मोहन पंडित ने सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसीके खिलाफ तहरीर दी है। उन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने और धार्मिक उन्माद फैलाने का भाषण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ अन्य भाजपाई भी कोतवाली गए।
विज्ञापन
भाजपा के नगराध्यक्ष मोहन पंडित ने कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा को दी तहरीर में कहा है कि अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को असदुद्दीन ओवैसी चुनौती दी है। ओवैसी ने अपने भाषण में कहा है कि मुस्लिम अपने हक के लिए लड़ेंगे। उन्हें मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन खैरात में नहीं चाहिए। तहरीर में कहा गया है कि ओवैसी ने धार्मिक उन्माद फैलाने व जनता को उकसाने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा नगराध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उनके साथ जिला महामंत्री संजय सक्सेना, हरीशंकर राना, अशोक गोला, धीरज जैन, नीरज गोस्वामी, दिनेश शर्मा, यश शर्मा, दिलीप चौधरी आदि थे। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा का कहना है कि तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जो कानूनी प्रक्रिया होगी, वह अपनाई जाएगी।
विज्ञापन