फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Over the years, changes will be made in the education departments.

शिक्षा विभागों में वर्षों से जमे बाबुओं के जल्द बदलेंगे पटल

Fri, 21 Jun 2019 07:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Over the years, changes will be made in the education departments.
बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में वर्षों से एक सीट पर जमे बाबुओं के पटलों को जल्द बदला जाएगा। यह बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हम बाबुओं का सिर्फ पटल बदल सकते हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने बाबुओं का हटाने का आदेश दिया था। यह निर्णय शासन स्तर से ही होगा।
विज्ञापन

विभागों में अक्सर कई वर्षों से जब बाबू एक पटल पर कार्य करते हैं तो उस क्षेत्र की सारी जानकारी बाबुओं के पास होती है। अनियमितताओं के चलते बाबू अफसरों के दामन पर दाग लगा जाते हैं। क्योंकि विभागीय कार्य बाबुओं द्वारा ही किया जाता है।
विज्ञापन

इस कारण वर्षों से जमे बाबु को हटाया जाएगा। यह निर्देश और किसी ने नहीं मुख्यमंत्री ने बीएसए को बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में दिए थे। इस क्रम में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि पिछले साल हमने बाबुओं के पटल बदले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भी हम बाबुओं के पटलों को बदलेंगे। बाबुओं को स्थानांतरित करने का कार्य शासन करेगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को विभाग में जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed