फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opens Tourism Office in Aligarh- Khawaja Haleem

अलीगढ़ में खुलेगा पर्यटन विभाग का कार्यालय

Tue, 26 May 2015 02:30 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
सभी संसाधनों से लैस पर्यटन विभाग का एक कार्यालय जल्द ही अलीगढ़ में खुलेगा। जहां पूरे अलीगढ़ मंडल के पर्यटन स्थलों और वहां की मौजूदा सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। पर्यटन स्थल तक पहुंचने के संसाधन, ठहराने की व्यवस्था, निकटवर्ती रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से उसकी दूरी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए हाईटेक प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा। अलीगढ़ की शेखा झील, सरयूपार लीला के लिए मशहूर अचल सरोवर, श्री खेरेश्वर धाम और संगीत सम्राट तानसेन के गुरु हरिदास का समाधि स्थल, श्री अचलेश्वर धाम, ऊपर कोट की ऐतिहासिक जामा मसजिद, धरणीधर ताल बेसवां सहित दूसरे पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। भरतरी में बना गेस्ट हाउस संवारा जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के सलाहकार बने पूर्व कबीना मंत्री ख्वाजा हलीम ने विशेष बातचीत में कहा कि अलीगढ़ मंडल के कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ में जितने भी पर्यटन स्थल हैं सबका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए विभागीय अफसर इसी सप्ताह अलीगढ़ का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान ही यहां पर कार्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बोले- अभी तक जो विभागीय अध्ययन किया है उसके अनुसार अफसरों से सर्वे करा कर रिपोर्ट ली जाएगी। जिस पर धन आवंटन कराने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद इसकी निगरानी करेंगेे। उन्होंने मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बलराम यादव को भेजा है वहां सभी धार्मिक स्थलों का सर्वे पूरा कराने के बाद कार्ययोजना बनेगी।


क्योंकि मथुरा यूपी का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। पर्यटन विभाग के पास चार हजार कर्मियों का पुलिस फोर्स, दर्जनों राही होटल और गेस्टहाउस हैं। इसके अलावा यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने की पूरी संभावना है जिसका अखिलेश यादव सरकार पूरा इस्तेमाल करेगी। दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर यहां पर भी एक ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। जिस तरह से गुजरात ने सिनेस्टार अमिताभ बच्चन से ब्रांडिंग कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed