{"_id":"69f99aff73e210ea2d025819","slug":"online-registration-in-raja-mahendra-pratap-singh-university-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: नए एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से, शुल्क तय, प्रवेश मेरिट-आरक्षण नियमों के आधार पर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: नए एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से, शुल्क तय, प्रवेश मेरिट-आरक्षण नियमों के आधार पर होगा
Tue, 05 May 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 05 May 2026 01:00 PM IST
सार
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो जाएगी। स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल से आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। शुल्क भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। प्रवेश पंजीकरण शुल्क भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्नातक स्तर के लिए 200 रुपये, स्नातकोत्तर स्तर के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर होगी। विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस के महाविद्यालयों के निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन