फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   one village one tiranga campaign launched abvp hoist flag from village to village on 75th independence day

एक गांव-एक तिरंगा अभियान की शुरुआत: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव झंडा फहराएगी विद्यार्थी परिषद 

Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
सार

इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व भारत-पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों व उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन
one village one tiranga campaign launched abvp hoist flag from village to village on 75th independence day
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर इस बार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव-गांव में तिरंगा फहराएगी। देशभक्ति को भावना और आजादी के लिए अपनी जान देने वालों की वीरगाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक गांव-एक तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को इस संबंध में विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


अचल ताल स्थित परिषद के कार्यालय पर अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत मंत्री बलदेव चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए अनसुलझे अज्ञात व अविस्मरणीय तथ्यों का संकलन करेंगे। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व भारत-पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों व उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे। इसी के साथ विशेष स्थानीय व्यक्ति जिनका इतिहास में विवरण नहीं है, उनके योगदान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनमानस तक पहुंचाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लिखित ग्रंथों, आलेखों व ध्येय वाक्यों को संकलित किया जाएगा। गांव के वरिष्ठ व बुजुर्ग लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों का संग्रहण व वर्तमान समय में उनके विचारों से रूबरू होगें। 
विज्ञापन


वहीं, प्रथम स्वतंत्रता दिवस की विशेष वस्तुओं की फोटोग्राफी व उनका रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। गांव से प्रांत स्तर तक समितियों का गठन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम संयोजक, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रांत समिति, समस्त संगठन मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रांत पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जो गांव गांव बस्ती बस्ती झंडारोहण की योजना को सफल बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ महानगर मंत्री तनिष्क प्रताप सिंह ने बताया कि महानगर के 120 स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा कराया जाएगा। इसमें कार्यकर्ता महानगर के पार्कों में एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी। इस दौरान जिला संयोजक अमित भारद्वाज, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, जिला संयोजक अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed