फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One dead, one injured in accidents

Aligarh News: हादसों में एक की मौत, एक व्यक्ति घायल

Thu, 28 Mar 2024 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
One dead, one injured in accidents
थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




गांव प्रेमपुर निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह के परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार की शाम नरेंद्र बाइक से गांव कनकपुर गए थे। वहां से रात करीब साढ़े आठ बजे लौट रहे थे। कनकपुर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। राहगीरों से मिली खबर पर परिवार वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि 50 वर्षीय नरेंद्र बेहोशी हालत में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा जहां डाॅक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी मनोरमा देवी समेत तीन बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन




एक अन्य हादसा पनैठी रोड पर गांव कासिमपुर के निकट हुई जहां बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे सिकंदराराऊ के गांव नगला कोठी निवासी नेक्से पुत्र रनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed