फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One accused arrested in case of beating a police inspector

Aligarh: दरोगा को पीटने के मामले में एक आरोपी दबोचा, भेजा जेल, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दी जा रही दबिश

Fri, 15 Aug 2025 04:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

रक्षाबंधन के दिन दरोगा पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरधरपुर पुलिया से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
One accused arrested in case of beating a police inspector
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन के दिन अलीगढ़ के दादों थाना अंतर्गत आलमपुर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे दरोगा राजवीर सिंह पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह यादव और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया था। दरोगा के भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उनका पीछा कर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को गांव नगरिया सिहानी निवासी विनय उर्फ ननुआ पुत्र कुमरपाल सिंह को गिरधरपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरज कुमार, उप निरीक्षक निखिल मलिक, सिपाही राहुल कुशवाह व सर्वेश कुमार हैं। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण और पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी विवाद के चलते दरोगा राजवीर ने प्रधान को थाने में लाकर बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर प्रधान के समर्थकों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद प्रधान को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि हाल ही में दरोगा ने प्रधान समर्थक की बाइक का पांच हजार रुपये का चालान किया था और एक परचून की दुकान की तलाशी लेने पर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed