फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   nutrition and sound sleep is contain in the process of corona treatment

पौष्टिक खाना और 8 घंटे की नींद से हरा रहे कोरोना को

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
nutrition and sound sleep is contain in the process of corona treatment
कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों ने बताया- कभी अंत्याक्षरी तो कभी किस्सागोई के साथ स्वास्थ्य केंद्र में टाइम पास किया
विज्ञापन
दीपक शर्मा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज, हरदुआगंज, छेरत आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए कोविड-19 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों ने अपनी डाइट और समय बिताने के दिलचस्प अनुभव साझा किए हैं। ऐसे लोगों के मुताबिक उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ विटामिंस की अतिरिक्त खुराक और पर्याप्त विश्राम करने के लिए कहा जाता था। समय बिताने के लिए ये लोग कभी अंत्याक्षरी तो कभी एक दूसरे के साथ पुराने समय के किस्से साझा करके टाइम पास करा करते थे। कुछ मरीजों ने बताया कि इस दौरान अन्य लोगों से उनके दोस्ताना ताल्लुकात भी हो गए हैं। उनको भोजन में विटामिन सी और विटामिन ई के साथ साथ पौष्टिक खाना और साथ ही 8 घंटे की नींद भी उपचार की प्रक्रिया में शामिल है। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड से 10 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला कोविड-19 कक्ष के सह नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हरदुआगंज के केंद्र पर भर्ती सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को गए हैं। वहां पर डॉक्टर पूरी निगरानी रखते हैं और मरीज के लिए जो भी जरूरी होता है,उसको उपलब्ध कराते हैं। अगर डॉक्टर को लगता है, गुनगुना पानी पीने से मरीज को राहत मिलेगी तो वह भी उपलब्ध कराया जाता है। सबसे पहली और बड़ी प्राथमिकता रहती है कि मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और उसको और बढ़ाया जा सके। कोरोना वायरस को हराने के लिए हमें वायरस के पीएच स्तर से अधिक क्षारीय खाद्य पदार्थों का दैनिक सेवन करना चाहिए। इसमें नींबू, चूना, लहसुन, आम, कीनू, अनानास, नारंगी आदि शामिल हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण गले में खुजली, सूखा गला, सूखी खांसी, उच्च तापमान, सांस की तकलीफ, गंध और स्वाद की हानि और सुनवाई भी कम देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed