फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister of State for Vocational Education Kapil Dev Aggarwal in Khair

Aligarh: व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव खैर में, बोले- प्रदेश में बढ़ रही आईटीआई संस्थानों की संख्या

Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
सार

कपिल देव 27 दिसंबर की रात को अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में खैर क्षेत्र के गौमत चौराहे पर उनका स्वागत भाजपाई योगेश चौधरी साथ अन्य लोगों ने किया।

विज्ञापन
Minister of State for Vocational Education Kapil Dev Aggarwal in Khair
पत्रकार वार्ता करते व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में सभी आईटीआई की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। निजी संस्था भी बढ़ेंगे, हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना चाहते हैं। उक्त बातें व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने 27 दिसंबर को अलीगढ़ क्षेत्र के गौमत में कहीं।

विज्ञापन


कपिल देव 27 दिसंबर की रात को अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में खैर क्षेत्र के गौमत चौराहे पर उनका स्वागत भाजपाई योगेश चौधरी साथ अन्य लोगों ने किया। इस बीच उन्होंने कहा कि जो प्रशिक्षण संस्थान युवाओं को रोजगार नहीं दिलवा पाए हैं, उन्हें हम भुगतान नहीं करेंगे। श्रमिकों को हम इस्राइल में रोजगार के नए अवसर दे रहे हैं। अभी तक हम 9000 से अधिक श्रमिकों को इस्राइल में रोजगार दिला चुके हैं।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी शेर सिंह, खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, सीताराम अग्रवाल, उदयवीर चौधरी, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed