{"_id":"622e4bce7976be4d714bf261","slug":"now-trying-to-spoil-the-atmosphere-by-damaging-ambedkar-statue-harduaganj-news-ali287045549","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर हुई माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर हुई माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त प्रतिमा
- फोटो : HARDUAGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को हनुमान मंदिर की गुमटी के विवाद को शांत हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रविवार की सुबह चौकी क्षेत्र के गांव खिटकारी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से गांव में हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। खबर मिलते ही सीओ अतरौली और इंस्पेक्टर हरदुआगंज फोर्स के साथ गांव पहुंचे। तत्काल ही दूसरी प्रतिमा मंगवाने की बात कहकर लोगाें को शांत कराया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद दोपहर में दूसरी प्रतिमा लगी तब लोग शांत हुए। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
खिटकारी गांव के मुख्य मार्ग पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, जिसके चबूतरे पर सुबह से शाम तक लोगों की चौपाल लगी रहती है। शनिवार की रात आंबेडकर प्रतिमा के बाएं हाथ की कोहनी को किसी ने छेनी, हथौड़ी से तोड़ दिया। रविवार सुबह लोगों ने प्रतिमा टूटी देखी तो आक्रोशित हो उठे। तेजी से खबर फैली तो घंटे भर में ही समीप के गांव समेत जलाली कस्बे के लोग भी खिटकारी पहुंच गए।
कुछ लोगों ने जलाली में जुलूस लेकर जाने तथा बाजार बंद कराने की बात कही, जिसे संभ्रांत लोगाें नकार दिया। सीओ अतरौली शिवप्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी हरदुआगंज राजेश कुमार ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। तत्काल ही हाथरस से प्रतिमा मंगवाई गई। दोपहर करीब ढाई बजे नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद लोग शांत हुए। वहीं भीम आर्मी के लोगों ने गांव पहुंचकर दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिला पंचायत सदस्य रवि कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बच्चे के जन्मदिन पर डीजे बजाना पड़ा भारी
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की आशंका में जिस युवक को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसका घर आंबेडकर प्रतिमा से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त युवक ने भाजपा की जीत पर रात भर डीजे बजाया और डीजे के शोरगुल की आड़ में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की। वहीं उक्त युवक का कहना था कि शनिवार को उसके बेटे का जन्मदिन था। इसलिए उन्होंने भोज रखा और डीजे बजवाया था। उसे लोगों ने भाजपा की जीत से जोड़ लिया।