{"_id":"620d54c73f5e4b546e1c37cc","slug":"now-the-cleaning-workers-will-be-seen-in-blue-uniform-city-office-news-ali285318013","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब नीली वर्दी में नजर आएंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
नगर निगम के सेवा भवन में सफाई मित्रों को वर्दी वितरित करते नगर आयुक्त गौरांग राठी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब नीली वर्दी में नजर आएंगे। सेवा भवन में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से करीब 2500 सफाई कर्मचारियों को नीली वर्दी प्रदान की गई।
नगर आयुक्त गौरांग राठी की पहल पर एचडीएफसी बैंक द्वारा नगर निगम के सेवा भवन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्दी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 सर्किल के 2500 कर्मचारियों को वर्दी दी गई। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नीली वर्दी उपलब्ध कराने की योजना है।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि वर्दी चाहे पुलिस की हो या सफाई कर्मचारी की, पहनने वालों के मन में राष्ट्र सेवा एवं मानवता की सेवा होनी चाहिए। इसे पहनकर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थान भी एचडीएफसी की तरह शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग कर सकते हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि वर्दी से सफाई कर्मचारियों को समाज में एक पहचान मिलेगी। सफाई कर्मचारी वर्दी पहनकर कार्य स्थल पर जाएं। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर शैलेंद्र सोनी, भूमेश कुमार, राजेश कुमार, योगेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद सैनी, बिशन सिंह, नाजिर अली, संजय सक्सेना, राधे धूरी आदि उपस्थित थे।