फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice issued to Municipal Commissioner in case of twelve-door shops

Aligarh News: बारहद्वारी दुकानों के मामले में नगर आयुक्त को नोटिस जारी, नगर निगम को रखना होगा अपना पक्ष

Sun, 14 Jan 2024 03:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 03:39 AM IST
सार

अलीगढ़ में बारहद्वारी पर 99 दुकानों और नगर निगम के बीच मामला हल होते नहीं दिख रहा। दुकानदारों को सांकेतिक धरना जारी है। सिविल न्यायालय ने इस मामले में 22 जनवरी को नगर आयुक्त को हाजिर होने के आदेश जारी किए है। दुकानों को तोड़ने के मामले में अब नगर निगम को अपना पक्ष रखना होगा। 

विज्ञापन
Notice issued to Municipal Commissioner in case of twelve-door shops
बारहद्वारी पर खुली दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय संघर्ष समिति के बैनर तले 13 जनवरी को बारहद्वारी दुकानदारों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने करीब एक सप्ताह बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोला। वहीं सिविल न्यायालय ने इस मामले में 22 जनवरी को नगर आयुक्त को हाजिर होने के आदेश जारी किए है। दुकानों को तोड़ने के मामले में अब नगर निगम को अपना पक्ष रखना होगा। 

विज्ञापन


अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश  पूर्ण रूप से बारहद्वारी दुकानदारों के पक्ष में है। लेकिन, नगर निगम अपनी मनमर्जी के आगे न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा है। नगर निगम दुकानदारों को बेरोजगार करने पर आमादा है। दुकानदारों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। इसी के चलते शनिवार को सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। इस दौरान सांकेतिक प्रदर्शन के लिए दुकानदारों ने बैनर लगा रखे थे। दुकानदारों का कहना था कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई कानूनी रूप से जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed