फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not just income tax notice

अभी आयकर नोटिस नहीं

Thu, 01 Dec 2016 01:34 AM IST
आशीष निगम
आशीष निगम Updated Thu, 01 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ रेंज के अपर आयकर आयुक्त राधाकिशन ने कहा है कि बीती आठ नवंबर की रात से हुई नोटबंदी के बाद से अब तक अलीगढ़ आयकर रेंज से किसी को भी कोई नया नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने इस दौरान बैंक खातों में जमा रकम की स्क्रीनिंग के सवाल पर कहा कि इसका स्थानीय स्तर पर सीधे तौर पर कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

बोले.. सभी बैंकों के मुख्यालय खातों की स्क्रीनिंग अपने स्तर पर करने के बाद आयकर के नियमों के तहत उसकी रिपोर्ट आयकर मुख्यालय को देते हैं। आयकर मुख्यालय इसी रिपोर्ट पर अलग अलग आयकर रेंज कार्यालयों को इसकी सूचना देता है। इसके बाद ही संबंधित खाताधारक को किसी सवाल के लिए कोई नोटिस जारी होता है। ये नियमानुसार संचालित होने वाली लंबी प्रक्रिया है, इसमें रातोंरात कुछ नहीं होता है। अपर आयकर आयुक्त ने कहा कि नोटबंदी के बाद से कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रहीं है लेकिन सच्चाई इससे अलग है। आयकर अपने नियमों के अनुसार ही काम करता है। 
विज्ञापन

नई प्रापर्टी में निवेश करने वाले, महंगी हवाई यात्रा करने वाले, बैंक खातों में अचानक मोटी रकम जमा करने वाले, रकम का स्रोत नहीं बताने वाले सहित छह ऐसे मानक हैं, जिसमें आयकर की अलग-अलग धाराओं के तहत नोटिस देकर सवाल पूछे जाते हैं। सवालों का तथ्यपरक कागजों के साथ जवाब देने पर केस खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तीन साल पुराने मामलों में स्क्रीनिंग और कार्रवाई जारी है। मुख्यालय से वरीयता तय होने के बाद ही किसी नये प्रकरण पर सख्त कार्रवाई होती है। अभी तक ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed