{"_id":"5eb65d7a8ebc3e904e1cbcb5","slug":"not-a-single-labour-has-been-sent-to-their-home-by-the-district-congress171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फंसे एक मजदूर को भी घर न भेज सकी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में फंसे एक मजदूर को भी घर न भेज सकी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों और आम लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए एक महीने पहले कांग्रेस के आलाकमान ने जिला स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। अलीगढ़ में आलाकमान के इस फरमान पर काम नहीं हो पाया है। हालांकि, अब जिला अध्यक्ष कमेटी गठित करके इस दिशा में काम करने की बात कह रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी ने निर्देश दिए थे कि लॉक डाउन में जो मजदूर और आम लोग फंसे हुए हैं, उनको पार्टी अपने संसाधनों के साथ घरों तक पहुंचाए। इसके लिए कांग्रेस ने दलील दी थी कि सरकार द्वारा जो इंतजाम किए जा रहे हैं, वे नाकाफी हैं। लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके अपने घरों की ओर चल दिए हैं। इससे उनकी जान का भी जोखिम है। इस घोषणा के एक महीने बाद जिला स्तर पर पार्टी की ओर से किसी भी एक मजदूर या सामान्य आदमी को उसके घर नहीं भेजा गया है।
इस संबंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि 5 लोगों की एक समिति गठित करेंगे, वह समिति इस दिशा में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक किसी भी आदमी को पार्टी की ओर से घर नहीं भेजा जा सका है। लेकिन अब इस दिशा में तेजी से काम होगा। दूसरी ओर इस काम में संगठन की उदासीनता को लेकर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने आलाकमान के समक्ष अपना रोष भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन