फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Non-bailable warrant issued against accused inspector

दरोगा गोली कांड: आरोपी दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, तलाश में पुलिस टीमें मेरठ-आगरा में डाले हैं डेरा

Mon, 11 Dec 2023 07:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 07:54 PM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट कोतवाली के मुंशियाने में दरोगा से चली गोली में महिला घायल हो गई थी। मामले में कोर्ट ने फरार आरोपी दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against accused inspector
गैर जमानती वारंट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट कोतवाली के मुंशियाने में 8 दिसंबर दोपहर हुए गोलीकांड के आरोपी दरोगा का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एक टीम का फोकस आगरा और दूसरी का गाजियाबाद-मेरठ में है। इधर, 11 दिसंबर को न्यायालय ने दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। अब अगर जल्द दरोगा नहीं पकड़ा गया तो पुलिस स्तर से इनाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये हुई घटना
8 दिसंबर दोपहर करीब पौने तीन बजे तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके की 55 वर्षीय इशरत निगार अपने बेटे ईशान संग कोतवाली गई थीं। तभी वहां भुजपुरा चौकी के प्रभारी दरोगा मनोज शर्मा को मुंशी ने मालखाने से उनकी सर्विस पिस्टल निकालकर दी। दरोगा वहीं खड़े-खड़े पिस्टल को चेक करने लगे और फायर कर दिया। जिससे गोली दरवाजे की ओर खड़ी महिला की कनपटी के पास लगी। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस बीच दरोगा मौका पाकर भागने में सफल रहा। हंगामे और दरोगा पर लगे आरोपों के चलते पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस की टीमें लगातार दरोगा की तलाश में जुटी है। दरोगा की मेरठ में रह रही पत्नी व बेटी भी गायब हैं। कई रिश्तेदार पुलिस ने दबाव बनाने के लिए हिरासत में ले रखे हैं। इधर, आरोपी दरोगा की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बागपत व हापुड़ आदि में दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार न्यायालय ने दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब अगर जल्द दरोगा नहीं पकड़ा गया या हाजिर हुआ, तो इनाम घोषित करने की प्रक्रिया की जाएगी। सीओ के अनुसार दो टीमें आगरा व मेठर-गाजियाबाद में लगातार दरोगा को तलाश रही हैं। उम्मीद है कि जल्द सफलता हाथ लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed