{"_id":"5978f20c4f1c1bd3548b4639","slug":"no-one-will-die-due-to-blood-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की कमी से नहीं होगी किसी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की कमी से नहीं होगी किसी की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश भास्कर याशोद, जिलाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सरकारी ब्लड बैंक के साथ निजी ब्लड बैंकों के बावजूद खून की अचानक उपलब्धता न होने के चलते मरीज की मौत आम समस्या है। ऐसा नहीं है कि रक्तदाताओं की कमी है या फिर लोग इस मामले में संवेदनशील नहीं हैं। जानकारी के अभाव में अचानक जरूरत पड़ने पर तीमारदार भटकते नजर आते हैं और कई बार समय पर खून न मिलने के कारण मरीज असमय दम तोड़ देता है।
अब यह समस्या नहीं रहेगी। अब मरीज और उसके तीमारदारों को एक क्लिक पर न केवल ब्लड बैंक से लेकर रक्तदाताओं का ब्यौरा मिल जाएगी, बल्कि वांछित ग्रुप के खून की उपलब्धता की जानकारी भी हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति कही से भी बैठकर सोसाइटी की साइट पर मौजूद ऐप से एक क्लिक में संपूर्ण जानकारी ले सकेगा। जिलाधिकारी की पहल पर रेड क्रास सोसाइटी इसके लिए जमीन तैयार कर रही है।
लांच होगा सभी जानकारियों से युक्त नया ऐप
रेड क्रास सोसायटी एक नया ऐप लांच करने जा रही है। इस ऐप में जिले की सभी सरकारी एवं निजी ब्लड बैंकों का संपूर्ण ब्यौरा दर्ज रहेगा। मसलन वह कहां स्थित है, किस ग्रुप का खून कितनी मात्रा में उपलब्ध है आदि। यही नहीं जिले के सभी रक्तदाताओं का विवरण भी रहेगा। उनका पता, मोबाइल नंबर व ग्रुप की जानकारी भी इसी ऐप में रहेगी।
विज्ञापन
एक से होगा लांच
प्रशासन व रेड क्रास सोसाइटी का यह अनूठा ऐप एक अगस्त से अस्तित्व में आ जाएगा। वर्तमान में सोसाइटी के कर्ताधर्ता ब्लड बैंक एवं रक्तदाताओं की सूची एकीकृत करने में जुटे हुए हैं। साइट को तकनीकी रूप से सक्षम व सुदृढ़ बनाए जाने पर भी काम चल रहा है।
मरीजों की सुविधा एवं आपातकालीन स्थिति में उन्हें तत्काल खून की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए रेड क्रास सोसाइटी के माध्यम से नया ऐप तैयार किया जा रहा है। यह ऐप संभवत: एक अगस्त से या अगस्त के प्रथम सप्ताह से अस्तित्व में आ जाएगा।