{"_id":"6b035b057581531c6303de9c","slug":"no-helmet-mobile-to-the-ear-aligarh-news-c-2-gur1004-1116894-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हेलमेट नदारद, मोबाइल कान पर, जिंदगी दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हेलमेट नदारद, मोबाइल कान पर, जिंदगी दांव पर
Mon, 23 Nov 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
रामघाट रोड पर बिना हेलमेट मोबाइल पर बात करते हुए जाता पुलिस कर्मी।
- फोटो : samvad
जिले में यातायात माह के तहत पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद चालक नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चालक बिना हेलमेट, कान पर मोबाइल लगाकर बात करते हुए दोपहिया चलाते नजर आते हैं।
ऐसे में ध्यान बंटता है और कई बार हॉर्न की आवाज भी सुनाई नहीं देती। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। शहर के रामघाट रोड, जीटी रोड, सेंटर पॉइंट, सासनी गेट, रसलगंज और क्वार्सी चौराहे जैसे व्यस्त इलाकों में अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं।
युवा और अन्य वाहन चालक एक हाथ से बाइक या स्कूटी का हैंडल संभालते हैं और दूसरे हाथ से कान पर मोबाइल लगाकर बात करते हुए तेज रफ्तार में निकल जाते हैं। कई चालक तो हेलमेट के अंदर मोबाइल फोन फंसाकर बात करते नजर आते हैं। ऐसे में सड़क पर अचानक कोई गड्ढा आने या किसी मवेशी के सामने आ जाने पर एक हाथ से वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन पर बात करना या ईयरफोन लगाकर गाने सुनना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पीछे से आ रहे भारी वाहनों या एंबुलेंस के हॉर्न की आवाज भी उन्हें सुनाई नहीं देती। अचानक दिशा बदलने या ब्रेक लगाने के कारण हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है।