फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No helmat no petrol

बिना हेलमेट पेट्रोल और सरकारी परिसर में प्रवेश वर्जित

Fri, 21 Jun 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
No helmat no petrol
पुलिस की गांधीगिरी.. . बिना हेलमेट बाइक चालक को गुलाब का फूल भेंटकर समझाते एसओ संदीप कुमार। - फोटो : JALALI
नो हेलमेट नो पेट्रोल एवं सरकारी कार्यालयों में नो एंट्री... जी हां। कुछ इसी तर्ज पर शुक्रवार से अधिकारी काम करेंगे। 17 से 22 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में गुरुवार को प्रशासन व पुलिस ने अहम फैसला लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहनों चालकों को पेट्रोल पंपों से तेल नहीं मिलेगा। साथ ही किसी भी सरकारी कार्यालय में हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चालक को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आरटीओ ने इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग के उपायुक्त को पत्र भी भेज दिया है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने में आरटीओ एवं पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। बावजूद इसके न तो लोग हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सीट बेल्ट लगाकर ही चौपहिया वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आरटीओ ने खाद्य एवं रसद विभाग के उपायुक्त को लेटर लिख संबंधित विभाग एवं पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देश देने को कहा है। इसके साथ ही डीएम ने आदेश दिया है कि बिना हेलमेट के किसी सरकारी कार्यालय में वाहन चालक को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पर ट्रैफिक पुलिस तथा आरटीओ की टीम निगाह रखेगी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी इस पर नजर रखेंगे कि कोई पेट्रोल पंप संचालक अभियान को दरकिनार करके पेट्रोल तो नहीं दे रहा है।
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस अभियान में आरटीओ तथा ट्रेफिक पुलिस मिलकर काम करेगी।
- अजीज उल हक, एसपी ट्रेफिक
इस अभियान के बारे में अभी कोई पत्र नहीं आया है। यदि इस संबंध में कोई आदेश आएगा तो पूरा सहयोग किया जाएगा। बिना हेलमेट के पेट्रोल की मना करने पर झगड़े की नौबत न आए इसके लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस पिकेट की तैनाती होनी चाहिए।
- विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष अलीगढ़ पेट्रोलियम लीडर एसोसिएशन
फूल देकर दी हेलमेट व सीट बेल्ट की नसीहत
यातायात के दौरान हेलमेट व सीट बैल्ट की जरूरत को समझाने के लिये हरदुआगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर वाहन चालकों के साथ गांधीगिरी दिखाती। पुलिस हेलमेट व सीट बैल्ट की महत्ता समझाई। कार में बैठे चालक के परिजनों को भी चालक के जीवन का महत्व बताते हुये भविष्य में सीट बैल्ट बांधने की शपथ दिलाई। वहीं बाइक सवारों के साथ बैठी पत्नी व बच्चों को भी सबसे पहले बाइक चालक को हेलमेट दिलाकर उनके जीवन को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लापरवाह चालकों को गुलाब के फूल भी दिये तथा बिना चालान हिदायत के साथ छोडा।

एसओ संदीप कुमार ने बताया कि लगभग दो सौ से अधिक चालकों को फूल देकर समझाया गया है साथ ही क्षेत्रीय पेट्रोल पंप संचालकों को भी बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के तेल न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed