फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No beds found in six hospitals ... Retired teacher dies

छह अस्पतालों में नहीं मिला बेड... रिटायर्ड शिक्षिका की मौत

Tue, 27 Apr 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
No beds found in six hospitals ... Retired teacher dies
मधु आंधीवाल, केंद्रीय विद्यालय मथुरा से सेवानिवृत शिक्षिका फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के छह सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय शिक्षिका को बेड नसीब नहीं हुआ। मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी की 70 वर्षीय बुआ मधु आंधीवाल आईटीआई रोड स्थित हरविलास नगर में रहती थीं। वह केंद्रीय विद्यालय मथुरा से सेवानिवृत्त हुई थीं। सोमवार अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

परिजन उनको लेकर पं. दीनदयाल चिकित्सालय पहुंचे और भर्ती करने का आग्रह किया लेकिन उनको भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. बाल किशन को फोन किया। इसके बावजूद बेड का इंतजाम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन वहां से महिला को लेकर वरुण हॉस्पिटल भागे। वहां भी निराशा हाथ लगी। उसके बाद मिथराज, द होप एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल भी गए लेकिन यहां भी बेड खाली नहीं थे। विष्णु कुमार बंटी ने दो बार कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कर बेड के बारे में जानकारी चाही लेकिन कर्मचारी ने पूछताछ कर फोन काट दिया।

इसके बाद बंटी अपनी बुआ को लेकर फिर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंटी का कहना है कि आज वह अपनी बुआ को एक बेड उपलब्ध नहीं करा सके और बेड के अभाव में उनकी मौत हो गई। बुआ का कोरोना टेस्ट भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed