{"_id":"57cdce5e4f1c1bcc7f317344","slug":"newly-married-woman-killed-for-dowry-husbands-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराली पिटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराली पिटे
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराली पिटे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के पला साहिबाबाद में शादी के 55वें दिन सोमवार को दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इस खबर पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे और ससुरालियों संग मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत किया। बाद में पति और सास को मौके से हिरासत में ले लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधीपार्क के विकास नगर निवासी 24 वर्षीय सरिता उर्फ हिना की शादी इसी साल 11 जुलाई 2016 को पला साहिबाद निवासी वेदप्रकाश शर्मा के साथ हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से सरिता के ससुराल वाले संतुष्ट न थे।
शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू हो गई थी और तरह-तरह से उसे परेशान किया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, मगर ससुराल वाले नहीं माने। मांग पूरी न होने पर रविवार रात सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह खबर पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। आंगन में सरिता का शव पड़ा देख गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों संग मारपीट कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी बीच सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके से पति वेदप्रकाश और सास मनोरमा को हिरासत में ले लिया, जबकि ससुर वहां से खिसक गया। सरिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति वेदप्रकाश, ससुर योगेन्द्र, ननद विनीता, हिमानी और सास मनोरमा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में है। एसओ सासनी गेट का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।