फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New pipeline is dry, dirty water coming in old

अलीगढ़ : नई पाइप लाइन है सूखी, पुरानी में आ रहा गंदा पानी

Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
New pipeline is dry, dirty water coming in old
हाथरस अड्डा स्थित गंभीरपुरा में पानी के लिए परेशान महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 21 गंभीरपुरा के करीब तीन हजार लोग पिछले दो महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में 40 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। जमीन से करीब आठ फुट नीचे पाइप लाइन है, जिसके कारण इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। हालांकि, इलाके के कुछ हिस्से में तीन-चार माह पहले नई पाइपलाइन डाली गई है, लेकिन उसे टंकी से नहीं जोड़ा गया है, वह सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड में लगे ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब हैं, जो सही हैं, उनमें पीला पानी आता है। मिश्रित आबादी वाले इस इलाके में ज्यादातर लोग मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पानी का इंतजाम करने में उनका रोजी-रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। साफ पानी के लिए लोगों को आस पड़ोस की गलियों में जाना पड़ता है या सबमर्सिबल वाले घरों से पानी भर कर लाना पड़ता है। शिकायत पर अधिकारी बहाना बनाते हैं।
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 21 - गंभीरपुरा
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में कुल 72 हैंडपंप, जिनमें 22 खराब हालत में। सही हैंडपंपों से पीले पानी की समस्या।
- वार्ड में सात सरकारी ट्यूबवेल। दो खराब हैं।
- सरकारी सबमर्सिबल नहीं हैं।
- क्षेत्र का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
अधिकारी बना रहे बहाना
क्षेत्र में कई दिनों से पानी की समस्या है। जगह-जगह लीकेज है। इससे घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। नई पाइप लाइनों को अभी तक टंकी से जोड़ा नहीं गया है। इस संबंध में निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। वह रोजाना नया बहाना बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, वार्ड पार्षद
टीम को किया निर्देशित
नई पाइप लाइनों को जल्द टंकी से जोड़ने के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है। टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी कि कहां-कहां गंदे पानी की समस्या है। जल्द समस्या को निस्तारित किया जाएगा।
अनवर ख्वाजा. महाप्रबंधक, जल निगम
दो महीने से इलाके में पानी की समस्या है। बीच में कुछ दिन के लिए समस्या सही हो गई थी। अब आदमी सुबह काम पर जाए या पानी भरे। पूरे क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

रवि कुमार
40 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं। कई बार शिकायत के बाद हल नहीं निकला। पानी के लिए पड़ोस के मोहल्ले में जाना पड़ता है।
राधा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed