फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neutrality of CM Yogi

सीएम योगी की नसीहत बेअसर

Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्ति के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की नसीहत अफसरशाही के गले नहीं उतरी है।

हालात की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शासन के एक जुलाई तक 101 ग्राम पंचायतों को इस बुराई से मुक्त कराने के आदेश के बावजूद आधा महीना बीतने के बाद भी मात्र दस ग्राम पंचायतें इस बुराई से मुक्त हो सकी हैं।

इन आंकड़ों के प्रकाश में आने से गुस्साए मुख्य विकास अधिकारी ने गांव पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई और सभी को एक-एक गांव पंचायत को इस समस्या से मुक्त कराने की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। एक पखवाड़े का समय रह गया है और अभी भी 91 ग्राम पंचायतों में यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन की यह रणनीति आखिर कितनी कारगर हो पाती है। 

प्रधानों की कार्यशाला 22 को 
बुराई से निपटने के लिए सीडीओ ने ग्राम प्रधानों को भी अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया है। चयनित गांव पंचायतों के प्रधानों को अभियान से जोड़ने के लिए विकास भवन में 22 जून से कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला में प्रधानों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों, खतरों आदि की जानकारी देते हुए सहयोग मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएलटीएस की टीमों की सक्रियता बढ़ी
 लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने ग्रामीणों को खुले में शौच पर ट्रिगर (शर्मिंदा) करने के लिए तैयार की गई सीएलटीएस टीमें सक्रिय कर दी हैं। जिले के आठ ब्लाकों में सक्रिय 15 टीमों में से प्रत्येक टीम को तीन गांव को संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। 

लेकिन यहां तो ग्रामीणों ने ही संभाली कमान
अलीगढ़। एक तरफ तमाम प्रयासों के बाद भी जिला पंचायत राज विभाग खुले में शौच मुक्ति कराने में कारगर साबित नहीं हो रहा है वही दूसरी ओर अकराबाद के गांव भगौसा के ग्रामीणों ने मिसाल कायम करते हुए बिना सरकारी खर्च के शौचालय निर्माण के लिए 80 गड्ड़े खोद लिए हैं और 30 पर शौचालय निर्माण शुरू कर दिया है।


शासन से एक जुलाई तक 101 गांव पंचायतों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक दस गांव पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करा लिया गया है। शेष गांवों को भी निर्धारित समय तक इस बुराई से मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। 
अनिल कुमार, डीपीआरओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed