{"_id":"5d50650a8ebc3e6d216febbb","slug":"neighbour-murder-youth-in-doubt-of-theif-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने छत पर गिरे युवक को समझा चोर, पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोसियों ने छत पर गिरे युवक को समझा चोर, पीटकर मार डाला
Mon, 12 Aug 2019 07:06 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
युवक को पड़ोसियों ने मार डाला
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट इलाके की गूलर रोड निवासी एक युवक की पड़ोसियों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक की शनिवार को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम पांच अगस्त का है। गूलर रोड स्थित गली-6 निवासी सोनू (25) पुत्र स्व: रमेशचंद्र घर की छत पर सो रहा था। छत की मुंडेर न होने से नींद में करवट बदलते समय वह पड़ोसी की छत पर जा गिरा। पड़ोसी परिवार के तीन पुरुष और दो महिलाएं छत पर ही सो रही थीं। पुरुषों ने समझा कि कोई चोर आ गया है। इससे उन्होंने आव देखा न ताव सोनू को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई मोनू के अनुसार भाई को पड़ोसी भोला, बनवारी और मलखान ने पीट-पीटकर अचेत कर दिया और घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद सुबह जब पड़़ोसियों की निगाह अचेत भाई पर पड़ी। उन्होंने परिवार को जानकारी दी। भाई को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां उपचार चला। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से शनिवार की शाम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी है। देहली गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार आरोपी बनवारी, भोला, मलखान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था मृतक
सोनू की शादी नहीं हुई थी। मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजारा करता था। तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बहनों की शादी हो चुकी है।