फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Negligence exposed in Ayushman card camp scheme

अलीगढ़ः आयुष्मान कार्ड कैंप योजना में लापरवाही का पर्दाफाश, कइयों को फटकार, नोटिस जारी

Sun, 25 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence exposed in Ayushman card camp scheme
आयुष्मान कार्ड योजना में पिछड़ रहे जिले को शासन की गुड लिस्ट में लाने के तमाम प्रयास विफल हो रहे हैैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएससी स्तर पर कैंप लगाने की योजना प्रशासन की ओर से संचालित की गई। मगर, यह भी लापरवाही भेंट चढ़ रही है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में बैठक की। बैठक में लापरवाही का पर्दाफाश हो गया। उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इसके साथ ही एक सीएससी प्रभारी की आईडी बंद कर उसे ब्लैक लिस्ट करने का आदेश जारी किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अब अगर 10 दिन में सार्थक परिणाम नहीं दिया तो प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने शहरी पीएचसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी आयुष्मान कार्ड कैंप, संबंधित चिकित्साधीक्षक एवं सीएससी संचालक द्वारा बनाए जाने के आदेश जारी किए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी शहरी व ग्रामीण पीएचसी पर सीएससी संचालक की उपस्थिति जरूरी है। इसके अलावा शाहजमाल, एमए नगर व चंडौस सीएचसी प्रभारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही शाहजमाल एमओआईसी का वेतन काटने के निर्देश दिए। दतावली सीएससी संचालक की लापरवाही सामने आने पर ईडीएम मनोज राजपूत को उसकी आईडी बंद करने के साथ ही संचालक को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी को 10 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर इस अवधि में प्रगति में सुधार नहीं हुआ प्रशासनिक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सीएससी संचालक, आशा को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। प्रतिदिन इनका फीडबैक कंट्रोल रूम से लिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी राशन डीलर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व ग्राम प्रधान की होगी। आयुष्मान कार्ड को लेकर ग्राम प्रधान मुनादी कराएंगे। डीपीआरओ स्तर से इसमें सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज राजपूत को निर्देशित किया है कि वह पीएचसी व सीएचसी पर लगे आयुष्मान कार्ड कैंप का पर्यवेक्षण नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ करेंगे। प्रतिदिन की रिपोर्ट मीटिंग में उपलब्ध कराएंगे। सभी सीएचसी पर 4-4 सीएससी संचालकों व सभी पीएचसी पर 2-2 सीएससी संचालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed