फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neelgai Killed in Akrabad

नीलगाय पर बरसाईं गोलियां सरेआम काटने लगे गर्दन, हंगामा

Sun, 10 Jan 2016 02:01 AM IST
अकराबाद।
अकराबाद। Updated Sun, 10 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Neelgai Killed in Akrabad
गांव बहादुरपुर में शनिवार दोपहर शिकारियाें ने सरेआम एक नीलगाय पर गोलियां बरसाईं। शिकारी घायल नीलगाय की गर्दन काटने लगे। इससे ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने एक शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार छह लोग नीलगाय का शिकार करने के  लिए गांव आए। प्राथमिक विद्यालय गौवरा के पास खड़ी एक नीलगाय को देखकर शिकारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद नील गाय कुछ दूरी पर स्थिति महारानी अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज बहादुरपुर के बराबर पहुंच गई। तभी नीलगाय का पीछा कर रहे शिकारी वहां आ गए और कई गोलियां मारकर नीलगाय को मार डाला।
विज्ञापन


घटना के समय कॉलेज का इंटरवल भी हो चुका था। फायरिंग से विद्यार्थी भी बच गए। शिकारियों ने नीलगाय की गर्दन काटना शुरू कर दी। यह देख स्थानीय ग्रामीण व छात्र मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ को आता देख शिकारी भाग गए। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के विरोध में छात्र हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शफीक पुत्र रफीक अली बेग बताया है। सर्वाजनिक स्थान पर फायरिंग और किसी पशु का शिकार करना अपराध है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed