{"_id":"5dae15598ebc3e01376aacf6","slug":"national-bank-will-cloese-today-aligarh-news-ali216875779","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राष्ट्रीयकृत बैंकों में नहीं होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राष्ट्रीयकृत बैंकों में नहीं होगा कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर आज (मंगलवार) देश में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते आज जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों में कोई कार्य नहीं होगा। वहीं प्राइवेट बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक और ग्रामीण बैंक इस हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए वह खुलें रहेंगे। जबकि कल (बुधवार) से तीन दिन तक शुक्रवार तक बैंक खुलेंगे। इन दिनों में अपना काम निपटा लें। क्योंकि इसके बाद चार दिनों के अवकाश के चलते मंगलवार तक सभी बैंक बंद रहेंगी।
यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन की अलीगढ़ इकाई ने सुबह साढ़े दस बजे से रामघाट रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। पीएनबी, ओबीसी, केनरा बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, देना बैंक जैसे राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में प्रतिभागिता करेंगे। जिला मंत्री वीके शर्मा ने बताया कि यह हड़ताल सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर बैंकों के विलय किये जाने के विरोध में है। बैंक खुलेंगी तो सही, लेकिन कर्मचारी कोई कार्य नहीं करेगा। स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस, यस बैंक, महेंद्र कोटक बैंक खुली रहेंगी और अपना कार्य करेंगी। जबकि दीपावली के चलते रविवार, सोमवार और मंगलवार को बैंक बंद रहेंगी। इससे पहले चौथे शनिवार के चलते 26 अक्तूबर को भी अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक के काम निपटाने के लिए कल से सिर्फ तीन दिन का समय बचा है।
तनख्वाह न मिलने पर आज कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
अलीगढ़ जिला सहकारी बैंक के सभी कर्मचारियों को दो माह से तनख्वाह नहीं मिली है। वहीं कई कर्मचारी तो ऐसे भी हैं, जिन्हें तीन से चार माह हो गए, तनख्वाह नहीं मिली। ऐसे में सभी कर्मचारी आज (मंगलवार) शाम चार बजे कोयले वाली गली सराय नवाब स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए अलीगढ़ कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री शिशिर शर्मा ने बताया कि वर्तमान महीना हिंदू पर्व प्रधान है। इसके बावजूद तनख्वाह जारी नहीं की जा रही है। वेतन स्लिप और फेस्टिवल लोन भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में आज शाम चार बजे सामूहिक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं यहीं से आगे की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा।