फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   nation will built by ram mandir

श्रीराम मंदिर निर्माण से ही राष्ट्र का होगा निर्माण

Wed, 30 Dec 2020 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
nation will built by ram mandir
गूलर रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर - फोटो : CITY OFFICE
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों की जन सहभागिता बढ़ाने और मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। संग्रह अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए गूलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में समन्वय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ब्रज प्रांत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान सह प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, दिलीप अग्रवाल, विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार, महानगर संघ चालक अजय सराफ दीप ने बैठक का शुभारंभ किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विभाग प्रचारक जितेंद्र जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जब भी कोई राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू होता है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समन्वय परिवार व सभी संगठनों के कार्यकर्ता अभियान को सफ ल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। अलीगढ़ के निधि संग्रह अभियान के कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग लेंगे।
विज्ञापन

आगरा से आए अशोक कुलश्रेष्ठ ब्रज प्रांत सह अभियान प्रमुख ने कहा कि यह अभियान मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर सात दिन तक अनवरत चलेगा। इस मौके पर दिलीप अग्रवाल, योगेश आर्य, ललित कुमार, दयाल शर्मा, सिद्धार्थ मोहन, प्रवीण सराफ, तारा चंद्र, संजीव रतन, बृजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, धर्मेंद्र सिंह, पूनम बजाज, डॉ. निशा शर्मा, विवेक सारस्वत, विधायक संजीव राजा, रविंद्र पाल सिंह, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, ठा. जयवीर सिंह, रतन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed