{"_id":"61817edc14ab8158cf37632c","slug":"mustard-oil-rs-195-per-liter-city-office-news-ali2773226107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सरसों का तेल 195 रुपये प्रति लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सरसों का तेल 195 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले सरसों के तेल के तेजी से बढ़ते दाम पर लगाम कसने के प्रयास सफल नहीं हुए है। फुटकर बाजार में सरसों का तेल 195 रुपये लीटर के भाव से बिक रहा है। अगर किलो में देखें तो ये 200 रुपये किलो से ज्यादा होता है। अधिकारियों ने सोमवार को तेल के कारखानों पर स्टाक की जांच की थी। थोक में तेल का दाम लगभग 170 रुपये प्रति लीटर तक है। लेकिन इसी तेल की पैकिंग होने के बाद ये 195 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। प्रशासन के प्रयासों के बाद भी सरसों का तेल का भाव थमा नहीं है। त्योहारी सीजन में इसकी मांग बढ़ने से रेट और बढ़ा हुआ है। दीपावली में सरसों के तेल के दीपक जलाना भी इस बार महंगा पड़ रहा है।
दूध, घी, खोया का नमूना भरा
थाना इगलास के अंतर्गत नई मंडी रोड स्थित प्रतिष्ठान राधिका डेयरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह द्वारा दूध एवं घी का एक-एक नमूना जांच वास्ते लिया गया। तहसील गभाना में थाना खैर के अंतर्गत स्थित गांव बिसारा में विवेक कुमार की खोया निर्माणशाला से खोया का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह ने भरा। अभीहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने कहा है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए जांच और नमूने संग्रहित करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।