{"_id":"591cb7924f1c1bab70f22eef","slug":"mustafa-zaidi-suspends-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तफा जैदी का निलंबन निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तफा जैदी का निलंबन निरस्त
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 18 May 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को बुके भेंट करके आभार जताते प्रो. मुजाहिद बेग व मुस्तफा जैदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन विशेषाधिकार का प्रयोग कर लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंस डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अमुटा सचिव मुस्तफा के. जैदी का निलंबन आदेश निरस्त कर दिया है। कुलपति के इस फैसले से अमुटा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई हैैै।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने मुस्तफा जैदी को उनके विभाग में तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। उन्हें जारी की गई चार्जशीट वापस लेने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक प्रोसीडिंग को बंद करने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल 2017 की रिट पिटीशन में न्यायालय के 6 अप्रैल 2017 के निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है। मुस्तफा जैदी निष्कासन की तिथि यानी 26 अक्तूबर 2015 से इस आदेश के जारी होने की तिथि तक ड्यूटी पर माने जाएंगे और उन्हें इस अवधि में अदा किये गये गुजारा भत्ता को छोड़कर उनकी बाकी पूरी तनख्वाह अदा की जाएगी।
पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के सचिव मुस्तफा जैदी के बीच छत्तीस का आंकड़ा था। मुस्तफा जैदी पर कुलपति के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा था। उन्हें निलंबित किया गया और कंपलसरी रिटायरमेंट दे दिया गया। फेडकुटा अध्यक्ष प्रो. नंदिता नारायण ने भी तत्कालीन कुलपति जनरल शाह की जमकर खिंचाई की थी। कुलपति के इस आदेश के बाद करीब चार वर्षों से इंतजामिया एवं अमुटा नेताओं के बीच की खटास दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमुटा का आर्थिक संकट दूर
अमुटा अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने वीसी कार्यालय में प्रो. तारिक मंसूर का स्वागत किया गया। मुस्तफा जैदी का निलंबन आदेश निरस्त करने के फैसले पर अमुटा नेताओं ने खुशी जाहिर की। अमुटा सचिव मुस्तफा जैदी का कहना था कि अब शिक्षकों के खाते से अमुटा का पैसा पहले ही तरह कटेगा। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने शिक्षकों के खाते से पैसे कटने पर रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से अमुटा आर्थिक संकट से जूझ रहा था। प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त सचिव डॉ. अशरफ मतीन, डॉ. गुलफिशां खान, जावेद रिजवी आदि शामिल थे। मुस्तफा जैदी ने विकट परिस्थिति में साथ देने के लिए अमुटा कार्यकारिणी, अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग एवं शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया।