फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim can not be terrorists Ulema

आतंकी हमला करने वाले नहीं हो सकते मुसलमान : उलमा

Mon, 25 Feb 2019 05:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Feb 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Muslim can not be terrorists Ulema
शिया उलमा महासम्मेलन - फोटो : amar ujala

जमीअतुल उलमा हिंद कासगंज व अलीगढ़ की संयुक्त बैठक दोधपुर में हुई। उलमा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मौलाना फरीद शेरवानी ने कहा कि आतंकी हमले करने वाले मुसलमान कभी नहीं हो सकते। इस्लाम ने शांति का संदेश दिया है।

विज्ञापन


इस्लाम में दाखिल होने के बाद शांति ही शांति है, लेकिन कुछ लोग इस्लाम के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंद के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष मौलाना शान मोहम्मद कासमी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ  पूरे देश में हो रहे सम्मेलन में आतंकवाद की निंदा की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। भारत ने कई बार शांति के प्रयास किए हैं, अब पाकिस्तान को भी ईमानदारी से आगे आना चाहिए। महासचिव मौलाना सैयद कलीम हसन ने हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी की तबीयत ठीक होने के दुआ की। कासगंज के जिलाध्यक्ष कारी मोहम्मद राशिद ने भी आतंकी हमले पर दुख जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed