फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Musepur Kand

प्रधानी में दोनों परिवार थे साथ, प्लाट आवंटन से हुआ विवाद

Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Musepur Kand
गांव मूसेपुर के परिवार की तीन दशक पुरानी रंजिश समय के साथ ठंडी हो गई थी। इसी का परिणाम था कि दोनों परिवार 2015 के प्रधानी चुनाव में एक साथ थे। सभी ने मिलकर देवेंद्र को चुनाव लड़ाया और जिताया भी, मगर प्रधान बनने के बाद देवेंद्र के सामने एक प्लाट आवंटन की मांग भूरी सिंह के परिवार ने रख दी। देवेंद्र ने इंकार कर दिया। वहां से शुरू हुआ विवाद रविवार को दोहरे हत्याकांड तक पहुंचा। पुलिस जांच में रंजिश से जुड़ा एक यह पहलू भी सामने आया है।
विज्ञापन

रविवार को हुए हत्याकांड कांड के बाद सोमवार को पुलिस गांव में सक्रिय रही।
लोगों से तरह-तरह के सवाल पूछे गए। इसी बीच यह बात सामने आई कि तीन दशक पहले बंटवारे को लेकर हुए झगड़े को दोनों परिवार भूलते जा रहे थे। 2015 में जब देवेंद्र ने प्रधानी लड़ी तो ये सभी एक साथ थे। 2019 में गांव के फौजी की शहादत के बाद वहां उसके नाम से स्टेडियम बनने का प्रस्ताव आया। इस पर भूरी सिंह पक्ष ने देवेंद्र के सामने प्रस्ताव रखा कि स्टेडियम सरकारी भमि पर बनेगा। उसके आसपास सरकारी भूमि में से एक प्लाट आवंटन में हमें दे दिया जाए। मगर देवेंद्र ने यह बात नकार दी। इस पर दोनों परिवारों में गरमा-गरमी हुई थी। नतीजा हुआ कि दोनों में फिर खुन्नस पल गई। तबकी खुन्नस ने 20 दिन पहले मेड़ विवाद और अब चोरी में नामजदगी ने आग में घी का काम किया।
विज्ञापन

शुरू से दबंग छवि का रहा देवेंद्र
चूंकि, देवेंद्र के विषय में साफ है कि वह शुरू से दबंग छवि का रहा है। आपराधिक लोगों के बीच उसकी गहरी पैंठ रही है। जब चोरी के आरोप में उसे पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसे अपने रसूख में कमी महसूस हुई। किसी तरह वह थाने से छूट आया। मगर मन में गुस्सा पाल लिया। उसी का परिणाम रहा कि रविवार को इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने शुरू की जांच, दो सिपाही लाइन हाजिर
दोहरे हत्याकांड में पुलिस पर उठे तीन सवालों की जांच एसपी सिटी ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को एसएसआई लाइन हाजिर किए गए थे। अब वे दो सिपाही भी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं, जिनके सामने फायरिंग हुई। बता दें कि इस घटना में पुलिस पर थाने से चोरी में तीनों को सांठगांठ कर छोड़े जाने, घटना की सूचना पर देरी से पहुंचने और पुलिस लैपर्ड के सामने फायरिंग होने के आरोप लगे थे। इस मामले में एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी और एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों लैपर्ड सिपाह लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed